"बाल मजदूरी"
"छोटू, चाय लाना और राहुल बाबा के लिए हॉर्लिक्स वाला दूध भी ले आना", आकाश ने १० वर्षीय सोनू को आवाज लगायी | राहुल ने कहा, " पापा मुझे खेलने जाना है, मुझे नहीं करनी अब शूटिंग |" आकाश ने राहुल को डांटते हुए कहा, " चुपचाप शूटिंग करो, स्कूल में तो खेलते ही रहते हो |"
इसी बीच १५ मिनट बाद ही इकहरे बदन का एक सांवला सा लड़का निक्कर और बनियान पहने और कंधे पर अंगोछा टाँगे हुए चाय और दूध लेकर आ गया | उसको जाते हुए देखकर आकाश खुद से ही बोला, "पता नहीं कैसे माँ बाप हैं जो चन्द रुपयों की खातिर बच्चों से काम करवाते हैं!" तभी पीछे से आवाज आयी, " आकाश साहब, राहुल बाबा का शॉट रेडी है |"
"सन्दीप कुमार"
No comments:
Post a Comment