"सैनिक की धुन "
..............................
बंदूकों के शोर से बाहर निकलकर
खुद के लिए जरा सा सुकून पा रहा हूँ
मुझे अपनों की यादें सता रही हैं
वीराने में यादों की धुन बजा रहा हूँ
मेरे साथी भी कुछ ग़मगीन से हैं
मैं उनके लिए महफ़िल सजा रहा हूँ
हर ओर बस खामोशियाँ ही पसरी हैं
मैं खामोशियों को गीत सुना रहा हूँ
ये दरख़्त सब सुन रहे हैं मेरी आवाज
मैं तो बस इनका दिल बहला रहा हूँ
आ रहे हैं मेरे यार कंधों पर सवार
उनके स्वागत में देशगान गा रहा हूँ
लिपटा है तिरंगा उनके तन बदन से
तिरंगे की शान में राष्ट्रगान बजा रहा हूँ |
"सन्दीप कुमार"
