"विरासत"
कृष्णा ने अपने बुजुर्ग माँ बाबू जी को डांटकर कहा, "शाम को घर में पार्टी है, चुपचाप इसी कमरे में पड़े रहना, अगर यहाँ से बाहर निकले तो पूरे हफ्ते सिर्फ एक ही टाइम खाना मिलेगा |" इतना सुनकर गुप्ता जी फूट पड़े और बोले, "बस बहुत सह चुके हम दोनों, हम तुम्हारे माँ बाप हैं कोई नौकर नहीं जो तुम हमसे इस तरह बात करते हो | हमने तुमको पाल पोसकर बड़ा किया और अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवाई | तुम्हारे लिए सबकुछ किया फिर भी आखिर क्या कमी रही हमारी परवरिश में ?" कृष्णा ने व्यंग्य से मुस्कुराते हुए कहा, "पापा , ये सब जो मैं करता हूँ सबकुछ आप दोनों से ही विरासत में मिला है मुझे | मैंने दादा जी और दादी जी को इसी घर में तिल तिल कर मरते हुए देखा है | लेकिन आप बेफिक्र रहे अब कुछ दिनों की बात और है, रजनी माँ बनने वाली है | मैं अपने बच्चों को आप जैसी विरासत नहीं दूंगा |"
"सन्दीप कुमार"
मौलिक, अप्रकाशित, अप्रसारित
मार्मिक कथा !
ReplyDeleteहार्दिक आभार आदरणीय ऋता जी |
Deleteमार्मिक कथा !
ReplyDeleteमार्मिक कथा !
ReplyDelete