Tuesday, May 31, 2016

बंदगी

मेरी ज़िन्दगी के मालिक
मेरे हक में इतना करम कर दे,
मेरे हर फैसले पर
अपनी निगाहे करम कर दे,
आवाज़ उठा सकूँ
मुफलिसी के खिलाफ,
इतना हौसला अता कर दे,
या की मुझे भी औरों की मानिंद
पत्थर दिल कर दे,
तेरे ही सजदे में झुके सिर मेरा,
तेरी ही ख्वाब मेरी तकदीर कर दे,
तेरा ही अक्स इन आँखों में रहे ,
तेरे दर का मुझे फ़क़ीर कर दे,
तुझसे ही मुख्तलिफ बातें रहें जुबां पर,
तेरे नूर की मुझ पर बारिश कर दे,
तुझसे मुखालफत आये कभी ग़र इस दिल में,
उससे पहले इस ज़िन्दगी को फ़ना कर दे |

"सन्दीप कुमार"

No comments:

Post a Comment